Home » Aarti Collection » श्री केदारनाथ जी की आरती (Shri Kedarnath Ji Ki Aarti)

श्री केदारनाथ जी की आरती (Shri Kedarnath Ji Ki Aarti)

जय केदार उदार शंकर,मन भयंकर दुःख हरम |


गौरी गणपति स्कन्द नन्दी,श्री केदार नमाम्यहम् |


शैल सुन्दर अति हिमालय, शुभ मन्दिर सुन्दरम |


निकट मन्दाकिनी सरस्वती, जय केदार नमाम्यहम |


उदक कुण्ड है अधम पावन, रेतस कुण्ड मनोहरम |


हंस कुण्ड समीप सुन्दर,जय केदार नमाम्यहम |


अन्नपूरणा सह अर्पणा, काल भैरव शोभितम |


पंच पाण्डव द्रोपदी सह,जय केदार नमाम्यहम |


शिव दिगम्बर भस्मधारी,अर्द्ध चन्द्र विभूषितम |


शीश गंगा कण्ठ फिणिपति,जय केदार नमाम्यहम |


कर त्रिशूल विशाल डमरू,ज्ञान गान विशारदम |


मझहेश्वर तुंग ईश्वर, रुद कल्प महेश्वरम |


पंच धन्य विशाल आलय,जय केदार नमाम्यहम |


नाथ पावन हे विशालम |पुण्यप्रद हर दर्शनम |


जय केदार उदार शंकर,पाप ताप नमाम्यहम ||

Aarti Collection
Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com