Home » Aarti Collection » श्री बद्रीनाथ जी की आरती (Shri Badrinath Ji Ki Aarti)

श्री बद्रीनाथ जी की आरती (Shri Badrinath Ji Ki Aarti)

जय जय श्री बद्रीनाथ,जयति योग ध्यानी || टेक ||

निर्गुण सगुण स्वरूप, मेधवर्ण अति अनूप |
सेवत चरण स्वरूप, ज्ञानी विज्ञानी | जय...

झलकत है शीश छत्र, छवि अनूप अति विचित्र |
बरनत पावन चरित्र, स्कुचत बरबानी | जय...

तिलक भाल अति विशाल,गल में मणि मुक्त-माल |
प्रनत पल अति दयाल,सेवक सुखदानी | जय....


कानन कुण्डल ललाम,मूरति सुखमा की धाम |
सुमिरत हों सिद्धि काम,कहत गुण बखानी | जय...


गावत गुण शंभु शेष,इन्द्र चन्द्र अरु दिनेश |
विनवत श्यामा हमेश,जोरी जुगल पानी | जय...

Aarti Collection
Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com