Inspiration - (पितृभक्ति)
बगदाद का एक बहुत नामी बादशाह था हारून रशीद। एक बारकिसी कारण से वह अपने वजीर पर नाराजहो गया। उसने वजीर और उसके लड़के फजल को जेल में डलवा दिया।
वजीर को ऐसी बीमारीथी कि ंडा पानी उसे हानि पहुंचाता था। उसे सबेरे हाथ-मुंह धोने के लिए गरम पानी आवश्यक था। लेकिन जेल में गरम पानी कहां से आता। वहां तो कैदियों को ंडापानी ही दिया जाता था।
फजल रोज शाम को लोटे में पानी भरकरलालटेन के ऊपर रख दिया करता था। रातभर में लालटेन की गर्मी से पानी गरम हो जाता था। उसी से उसके पिता हाथ-मुंह धोते थे। उस जेल का जेलर बड़ा ही निर्दयी था। जब उसको पता लगा कि फजल अपने पिता के लिए लालटेन पर पानीगरम करता है तो उसने लालटेन वहां से हटवा दी। अब फजल के पिता को ंडा पानी मिलने लगा। उससे उसकी बीमारी बढ़ने लगी। फजल से पिता का कष्ट नहीं देखा गया। उसने एक उपाय किया।
शाम को वह लोटे में पानी भरकर अपने पेटसे लोटा लगा लेता था। रातभर उसके शरीर की गरमी से लोटे का पानी कुछ न कुछ गरम हो जाता था। उसी पानी से वह सबेरे अपने पिता केहाथ-मुंह धुलाता था। लेकिन रातभर पानी भरा लोटा पेट से लगाए रहने के कारण फजल सो नहीं सकता था। नींद आने पर लोटे के पानी के गिर जाने का भय था।
जब जेलर को बालक फजल की इस पितृभक्ति का पता लगा तो उसका निर्दयहृदय भी दया से पिघल गया। उसने फजलके पिता को गरम पानी देने की व्यवस्था कर दी।
UPCOMING EVENTS
  Vaman Jayanti, 23 September 2026, Wednesday
  Anant Chaturdashi, 25 September 2026, Friday
  Anant Chaturdashi, 25 September 2026, Friday
  Indira Ekadashi, 6 October 2026, Tuesday
  Durga Ashtami, 19 October 2026, Monday
  Vijaya Dashami, 20 October 2026, Tuesday
Subscribe for Newsletter
Sun Sign Details

Aries

Taurus

Gemini

Cancer

Leo

Virgo

Libra

Scorpio

Sagittarius

Capricorn

Aquarius

Pisces
Free Numerology
Enter Your Name :
Enter Your Date of Birth :
Ringtones
Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com