Shakambari Jayanti

Shakambari Jayanti
This year's Shakambari Jayanti

Saturday, 03 Jan - 2026


पौष मास की पूर्णिमा तिथि के दिन को शाकम्भरी जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। देवी शाकम्भरी को दुर्गा का अवतार माना गया है। मां के इस अवतार की एक कथा इस प्रकार है कि जब प्राचीन काल में पृथ्वी पर सूखा पड गया और सौ वर्ष तक वर्षा नही हुई तो चारो ओर सूखे के कारण हा-हाकार मच जाता है। पृथ्वी के सभी जीव पानी के बिना प्यास से मरने लगते हैं और सभी तथा सभी पेड़ पौधे वनस्पति सूख जाती है। 

इस संकट के समय सभी ऋषि मुनि एक साथ मिलकर देवी भगवती की अराधना करते हैं। अपने भक्तों की पुकार सुन कर देवी ने पृथ्वी पर शाकम्भरी नामक रूप में अवतार लिया व पृथ्वी को वर्षा के जल से सराबोर कर दिया। इससे पृथ्वी पर पुन: जीवन का संचार हुआ ओर चारों हरियाली छा गई। अत: देवी के इस अवतार को शाकम्भरी के रूप में पूजा जाता है और इस दिन को शाकम्भरी पूर्णिमा या शाकम्भरी जयंती के रूप में मनाया जाता है। 

 
 
 
 
 
UPCOMING EVENTS
  Chaitra Navratri, 19 March 2026, Thursday
  Cheti Chand, 20 March 2026, Friday
  Gauri Tritiya 2026, 21 March 2026, Saturday
  Yamuna Chhath, 24 March 2026, Tuesday
  Ram Navami, 26 March 2026, Thursday
  Kamada Ekadashi Vrat, 29 March 2026, Sunday
 
Comments:
 
 
Subscribe for Newsletter
Find More
Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com