Home » Lal Kitab Remedies » ये चीजें रखें प्रेग्नेंट महिला के कमरे में

ये चीजें रखें प्रेग्नेंट महिला के कमरे में

  • प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत का खास ख्याल रखा जाता है। ऐसे में वास्तु की बताई गई कुछ आसान वस्तु इस काम में मददगार साबित हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कुछ खास चीजें प्रेग्नेंट महिला का रूम में रखी जाए तो महिला और बच्चे दोनों की सेहत ठीक रहती है, साथ ही बच्चा गुणवान बनता है।
  • मोर पंख भगवान कृष्ण से सम्बंधित है। ऐसे में घर के मंदिर या गर्भवती महिला के कमरे में मोर पंख रखना मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छा माना जाता है।
  • पीले चावल शुभ संकेत बताते हैं। ऐसे में गर्भवती महिला के कमरे में पीले चावल रखने से मां और बच्चे पर किसी तरह की नेगेटिविटी का असर नहीं होता है।
  • गर्भवती महिला के कमरे में भगवान कृष्ण और देवी यशोदा की तस्वीर लगानी चाहिए। तस्वीर को इस तरह लगाएं कि महिला को सुबह उठते ही तस्वीर के दर्शन हो।
  • गुलाबी रंग ख़ुशी और आनंद का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिला के कमरे में इस रंग की कोई बड़ी तस्वीर लगाना या शो-पीस रखना अच्छा होता है।
  • कई बार कमरे का गलत वास्तु भी मां-बच्चे के लिए परेशानियों का कारण बन सकता है। कमरे में वास्तु देव की मूर्ति या तस्वीर हो तो इसका असर नहीं पड़ता।
  • गर्भवती महिला के कमरे में हंसते-मुस्कुराते बच्चों की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से बच्चा शांत और हंसमुख स्वभाव का होता है।
  • तांबा बुरी नज़र और नेगेटिविटी को दूर कर पॉजिटिविटी बढ़ाता है। तांबे की वस्तु गर्भवती महिला के कमरे में रखने से वहां पॉज़िटिव एनर्जी बनी रहती है।
  • सफ़ेद रंग शांति और अच्छी हेल्थ का प्रतीक माना जाता है। इस रंग की कोई तस्वीर या शो-पीस कमरें में रखने से मां और बच्चे की हेल्थ अच्छी रहती है।
 
 
 
Comments:
 
 
 
 
UPCOMING EVENTS
  Indira Ekadashi, 6 October 2026, Tuesday
  Durga Ashtami, 19 October 2026, Monday
  Vijaya Dashami, 20 October 2026, Tuesday
  Sharad Purnima 2026, 26 October 2026, Monday
  Karwa Chauth 2026, 29 October 2026, Thursday
  Ahoi Ashtami 2026, 1 November 2026, Sunday
 
 
Free Numerology
Enter Your Name :
Enter Your Date of Birth :
Subscribe for Newsletter
Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com