यज्ञ का शाब्दिक अर्थ है - देव पूजा, संगतिकरण और दान। देव पूजा अर्थात् अग्निहोत्र के माध्यम से प्रज्वलित अग्नि में घी और सामग्री से आहुति प्रदान करना। इस वैज्ञानिक प्रक्रिया के माध्यम से वातावरण की शुद्धि होती है, जिसके लिए वेदों में बार-बार यज्ञ करने पर बल दिया गया है। इस आधुनिक सभ्य मानव के पास इतना समय नहीं कि वह यज्ञ कर सके। इसीलिए उसने सस्ता और शार्टकट रास्ता ढूंढ लिया है कि अगरबत्तियां जलाकर भगवान को प्रसन्न कर लिया जाए और वातावरण की भी शुद्धि हो जाए।क्या यह विधि उचित है ?
अगरबत्ती के धुएं से कैंसर का खतरा चीन के एक शोध में दावा किया गया है कि अगरबत्ती से निकलने वाला धुआँ सिगरेट से भी खतरनाक साबित हो सकता है। अध्ययन के अनुसार सुगन्धित अगरबत्ती के धुएं में म्यूटाजेनिक, जीनोटाक्सिक, साइटोटाक्सिक जैसे विषैले तत्व होते है, जिनसे कैंसर होने का खतरा रहता है। अगरबत्ती के हानिकारक धुएं से शरीर में मौजूद जीन का रूप परिवर्तित हो जाता है। जो कैंसर और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां होने की पहली स्टेज है और जेनेटिक म्यूटेशन से डीएनए में भी परिवर्तन हो सकता है।
आज हर मन्दिर में, दुकान में, घर में पूजा पाठ में, धार्मिक अनुष्ठान में किसी चीज के उदघाटन के अवसर पर बिना किसी झिझक के अगरबत्तीयां सुलगाई जाती है ।इसका परित्याग कर के इसके स्थान पर गौधृत का दीपक जला ले तो ज्यादा अच्छा रहेगा। क्योंकि १० ग्राम गौधृत को दीपक में जलाने से अथवा यज्ञ में आहुति डालने से १ टन प्राण वायु उत्पन्न होती है तथा उससे वायु मण्डल में एटोमिक रेडिएशन का प्रभाव कम हो जाता है। गाय के घी में वैक्सीन एसिड, ब्यूटिक एसिड वीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में पैदा होने वाले कैंसरीय तत्त्वों से लड़ने की क्षमता रखते है।
यज्ञ ( हवन) एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है और ये अगरबत्तीयां जलाना अवैज्ञानिक हानिकारक तरीका है। महर्षि दयानन्द सरस्वती जी ने यज्ञ करने पर बल दिया है न कि अगरबत्ती सुलगाने पर।वे सत्यार्थ प्रकाश के तृतीय समुल्लास में लिखते हैं - प्रत्येक मनुष्य को सोलह- सोलह आहुति और छ: - छ: ग्राम माशे धृतादि एक-एक आहुति का परिमाण न्यून से न्यून चाहिए और जो इससे अधिक करें तो बहुत अच्छा है।घी में ही वह सामर्थ्य है जो दुर्गन्धित वायु को बाहर निकाल सकती हैं।कैंसरकारक सस्ते नुस्खे न अपना कर यज्ञ की ओर लौटने से ही कल्याण होगा। यह ऋषियों का दिया हुआ बहुत बड़ा विज्ञान है।
Posted Comments |
" जीवन में उतारने वाली जानकारी देने के लिए धन्यवाद । कई लोग तो इस संबंध में कुछ जानते ही नहीं है । ऐसे लोगों के लिए यह अत्यन्त शिक्षा प्रद जानकारी है ।" |
Posted By: संतोष ठाकुर |
"om namh shivay..." |
Posted By: krishna |
"guruji mein shri balaji ki pooja karta hun krishna muje pyare lagte lekin fir mein kahi se ya mandir mein jata hun to lagta hai har bhagwan ko importance do aur ap muje mandir aur gar ki poja bidi bataye aur nakartmak vichar god ke parti na aaye" |
Posted By: vikaskrishnadas |
"वास्तु टिप्स बताएँ ? " |
Posted By: VAKEEL TAMRE |
""jai maa laxmiji"" |
Posted By: Tribhuwan Agrasen |
"यह बात बिल्कुल सत्य है कि जब तक हम अपने मन को निर्मल एवँ पबित्र नही करते तब तक कोई भी उपदेश ब्यर्थ है" |
Posted By: ओम प्रकाश तिवारी |
Upcoming Events | |
» | Sheetla Ashtami, 2 April 2024, Tuesday |
» | Somvati Amavasya, 8 April 2024, Monday |
» | Cheti Chand, 9 April 2024, Tuesday |
» | Gangaur, 11 April 2024, Thursday |
» | Gauri Tritiya 2024, 11 April 2024, Thursday |
» | Baisakhi, 13 April 2024, Saturday |
More |
Geopathic Stress | |
Indoor Water Fountains | |
Lasting Romance, Wealth And A life Full Of Beauty and Luxury | |
View all |
सूर्य ग्रह पीड़ा निवारक टोटका | |
ब्लड प्रेशर या डिप्रेशन से परेशान हैं तो यह उपाय करें | |
सम्मोहन शक्तिवर्द्धक उपाय | |
कुछ काम की बाते जरूर अपनाये | |
पुत्री का शीघ्र विवाह करने का उपाय | |
View all Remedies... |
Ganesha Prashnawali |
Ma Durga Prashnawali |
Ram Prashnawali |
Bhairav Prashnawali |
Hanuman Prashnawali |
SaiBaba Prashnawali |
|
|
Dream Analysis | |