देवास से लगभग 25 किमी दूर ग्राम नकलन में निष्कलंक महादेव विराजित हैं। यहाँ महाशिवरात्रि का मेला लगता है, जिसमें घरेलू जरूरतों तथा श्रृंगार प्रसाधन के साथ ही खेती-गृहस्थी से संबंधित दुकानें भी सजी रहती हैं। मनोरंजन के लिए झूले भी लगे होते हैं। लोगों का कहना है कि यहां स्थित कुंड में नहाने से कुष्ठ की बीमारी से मुक्ति मिलती है।
नकलन में स्थित कुंड में नहाकर श्रद्धालु अपने कलंक मिटाते हैं और फिर निष्कलंकेश्वर महादेव के दर्शन कर घर लौट जाते हैं। लौटते वक्त मेले से अपनी जरूरतों का सामान भी खरीदते हैं।
निष्कलंकेश्वर महादेव का मंदिर ही नकलन गांव की इकलौती और एक बड़ी पहचान है। किंवदंती है कि किसी जमाने में इस गांव के आसमान से होकर एक मंदिर उड़ता हुआ जा रहा था, जिसे नकलन में तपस्या करने वाले एक महात्मा ने देख लिया और अपनी साधना की शक्तियों से उसे गांव में उतार लिया। बाद में यह मंदिर निष्कलंकेश्वर महादेव के नाम से जाना गया।
इस मंदिर में भगवान शिव की पंचमुखी प्रतिमा है। शुरू में यह एक मामूली सा मंदिर था। उस समय प्रजा के लिए भी मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित था। बाद में किसी नेपाली राजा ने मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया, जिसके बाद आम लोग भी मंदिर में आने-जाने लगे।
इस बात का कोई स्पष्ट उल्लेख यहां नहीं है कि मंदिर किस नेपाली राजा ने बनवाया था।
हर साल महाशिवरात्रि पर यहां शिव के भक्तों की भीड़ उमड़ती है और पांच दिनों तक मेला लगता है।
इस गांव और यहां आने वाले लोगों का विश्वास है कि मंदिर निर्माण के समय से ही बने इस कुंड में नहाने से सफेद दाग और कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। शायद इसीलिए यहां के शिव का नाम निष्कलंकेश्वर महादेव पड़ गया।
Posted Comments |
" जीवन में उतारने वाली जानकारी देने के लिए धन्यवाद । कई लोग तो इस संबंध में कुछ जानते ही नहीं है । ऐसे लोगों के लिए यह अत्यन्त शिक्षा प्रद जानकारी है ।" |
Posted By: संतोष ठाकुर |
"om namh shivay..." |
Posted By: krishna |
"guruji mein shri balaji ki pooja karta hun krishna muje pyare lagte lekin fir mein kahi se ya mandir mein jata hun to lagta hai har bhagwan ko importance do aur ap muje mandir aur gar ki poja bidi bataye aur nakartmak vichar god ke parti na aaye" |
Posted By: vikaskrishnadas |
"वास्तु टिप्स बताएँ ? " |
Posted By: VAKEEL TAMRE |
""jai maa laxmiji"" |
Posted By: Tribhuwan Agrasen |
"यह बात बिल्कुल सत्य है कि जब तक हम अपने मन को निर्मल एवँ पबित्र नही करते तब तक कोई भी उपदेश ब्यर्थ है" |
Posted By: ओम प्रकाश तिवारी |
Vegetarian Recipes | |
» | Poda Pitha |
» | Sweet Potato Fritters with Peach Salsa |
» | LAUKI KE KOFTE RECIPE |
» | Sattu Dalia |
» | ALOO SABZI RECIPE |
» | Motichoor Ladoo (Bundi Ladoo) |
» | Rasogolla |
» | STUFFED BHINDI RECIPE |
More |
Upcoming Events | |
» | Vijaya Ekadashi, 9 March 2021, Tuesday |
» | Kumbh Mela 2021 Shai Snaan Dates, 11 March 2021, Thursday |
» | Maha Shivaratri, 11 March 2021, Thursday |
» | Shani Amavasya, 13 March 2021, Saturday |
» | Meena Sankranti, 14 March 2021, Sunday |
» | Mangalwari Chaturthi 2021, 16 March 2021, Tuesday |
More |
![]() |
Where and How to Hang Wind chime |
![]() |
Feng Shui Bamboo Plant |
![]() |
Feng Shui tips for home |
View all |
![]() |
मकान दुकान या कोई अन्य प्रापर्टी न बिक रही हो तो उपाय |
![]() |
Predictive Principles in Lal Kitab |
![]() |
How to get rid of Rin |
![]() |
शुभ मुहूर्त या समय~चौघड़िया |
![]() |
पुत्री का शीघ्र विवाह करने का उपाय |
View all Remedies... |
![]() Ganesha Prashnawali |
![]() Ma Durga Prashnawali |
![]() Ram Prashnawali |
![]() Bhairav Prashnawali |
![]() Hanuman Prashnawali |
![]() SaiBaba Prashnawali |
|
|
Dream Analysis | |