एक वृद्ध मेरे पास आते हैं। वे कहते हैं नयी पीढ़ी बिल्कुल बिगड़ गयी है यह उनकी रोज की ही कथा है।
एक दिन मैंने उनसे एक कहानी कही : मुल्ला नसीरुद्दीन के ऑपरेशन के बाद उसके शरीर में बंदर की ग्रंथियाँ लगा दी गयीं थीं। फिर उसका विवाह हुआ। और फिर कालांतर में पत्नी प्रसव के लिए अस्पताल गई। मुल्ला प्रसूतिकक्ष के बाहर उत्सुकता से चक्कर लगा रहा था। और जैसे ही नर्स बाहर आई, उसने हाथ पकड़ लिए और कहा : ‘भगवान के लिए जल्दी बोलो। लड़का या लड़की?’
उस नर्स ने कहा : इतने अधीर मत होइए। वह पंखे से नीचे उतर जाये, तब तो बताऊं?
नसीरुद्दीन बोला : हे भगवान! क्या वह बंदर है?और फिर थोड़ी देर तक वह चुप रहा और पुनः बोला : नयी पीढ़ी का कोई भरोसा नहीं है। लेकिन यह तो हद हो गई कि आदमी से और बंदर पैदा हो?
उसने यह सब तो कहा लेकिन एक बार भी यह नहीं सोचा कि यह नयी पीढ़ी आकस्मिक नहीं है और बंदर की ग्रंथियाँ स्वयं उसके शरीर में ही लगी हुई हैं जिनका कि यह स्वाभाविक परिणाम है।
लेकिन पुरानी पीढ़ी नयी पीढ़ी को दोष देती है और नयी पीढ़ी फिर और नयी पीढ़ी को दोष देती है, और एसे वे ग्रंथियाँ सुरक्षित रही आतीं हैं जो कि मनुष्य की सारी विकृतियों के मूल में हैं। और यह क्रम सदा से चलता चला आ रहा है। पुरानी से पुरानी किताबें यही कहतीं हैं कि नयी पीढ़ी बिल्कुल बिगड़ गई है। लेकिन जब तक यह बात कही जाती रहेगी तब तक नई पीढ़ियाँ बिगड़ती ही रहेंगी।
हाँ, किसी दिन जब कोई पीढ़ी इतनी समर्थ और साहसी और समझदार होगी कि कह सके कि हमारी पीढ़ी ही रुग्ण और बीमार है तो शायद वह स्वयं की उन ग्रंथियों को खोज सके जो कि दुर्भाग्य की काली छाया की भाँति मनुष्य का पीछा कर रही हैं। और एक बार उन ग्रंथियों की खोज हो सके तो उनसे मुक्त होना कठिन नहीं है। वस्तुतः तो उन्हें जान लेना ही उनसे मुक्त हो जाना है।
Posted Comments |
"om namh shivay..." |
Posted By: krishna |
"guruji mein shri balaji ki pooja karta hun krishna muje pyare lagte lekin fir mein kahi se ya mandir mein jata hun to lagta hai har bhagwan ko importance do aur ap muje mandir aur gar ki poja bidi bataye aur nakartmak vichar god ke parti na aaye" |
Posted By: vikaskrishnadas |
"वास्तु टिप्स बताएँ ? " |
Posted By: VAKEEL TAMRE |
""jai maa laxmiji"" |
Posted By: Tribhuwan Agrasen |
"यह बात बिल्कुल सत्य है कि जब तक हम अपने मन को निर्मल एवँ पबित्र नही करते तब तक कोई भी उपदेश ब्यर्थ है" |
Posted By: ओम प्रकाश तिवारी |
Upcoming Events | |
» | Paush Purnima, 28 January 2021, Thursday |
» | January 2021 Festivals, 31 January 2021, Sunday |
» | Sakat Chauth, 31 January 2021, Sunday |
» | Shattila Ekadashi Vrat, 8 February 2021, Monday |
» | Mauni Amavasya, 11 February 2021, Thursday |
» | Magh Gupt Navratri 2021, 12 February 2021, Friday |
More |
![]() |
Power Beads |
![]() |
Feng Shui tips for health |
![]() |
Feng Shui Fish |
View all |
![]() |
गणेश रुद्राक्ष से हो सकता है आपका प्रमोशन |
![]() |
Remedy for Safe Delivery |
![]() |
Charity And Fasting |
![]() |
दरिद्रता और दुर्भाग्य को कैसे करें दूर |
![]() |
पति पत्नी में अनबन है करें ये उपाय |
View all Remedies... |
![]() Ganesha Prashnawali |
![]() Ma Durga Prashnawali |
![]() Ram Prashnawali |
![]() Bhairav Prashnawali |
![]() Hanuman Prashnawali |
![]() SaiBaba Prashnawali |
|
|
Dream Analysis | |