एक महात्मा किसी के घर में भीक्षा मांगने गए । घर की देवी ने भीक्षा दी और हाथ जोड़कर बोली - महात्मा जी, कोई उपदेश दीजिये।
महात्मा ने कहा - आज नहीं, कल उपदेश दूंगा।
देवी ने कहा - तो कल भी यहीं से भिक्षा लीजिये।
दूसरे दिन जब महात्मा भिक्षा लेने के लिये चलने लगे तो अपने कमण्डल में कुछ गोबर भर लिया, कुछ कूड़ा, कुछ कंकर भर लिया। कमण्डल लेकर देवी के घर पहुँचे। देवी ने उस दिन बहुत अच्छी खीर बनाई थी। महात्मा ने आवाज दी - ओम् तत् सत्!
देवी खीर का कटोरा लेकर बाहर आई। महात्मा ने अपना कमण्डल आगे कर दिया। देवी उसमे खीर डालने लगी तो देखा कि वहाँ गोबर और कूड़ा भरा पड़ा है। रुककर बोली - महाराज, यह कमण्डल तो गन्दा है।
महात्मा ने कहा - हाँ, गन्दा तो है । इसमें गोबर है, कूड़ा है, परन्तु अब करना क्या है! खीर भी इसमें डाल दो।
देवी ने कहा - नहीं महात्मा! इसमें डालने से खीर तो गन्दी हो जायेगी। मुझे दीजिये यह कमण्डल, मैं इसे शुद्ध कर के लाती हूँ।
महाराज बोले - अच्छा माँ, तब डालेगी खीर, जब कूड़ा कंकर साफ़ हो जाए?
देवी बोली - हाँ! महात्मा बोले - यही मेरा उपदेश है। मन में चिंताओं का कूड़ा करकट और बुरे संस्कारों का गोबर भरा है, तब तक उपदेश के अमृत का लाभ नहीं होगा। उपदेश का अमृत प्राप्त करना है तो इससे पूर्व मन को शुद्ध करना चाहिए। चिंताओं को दूर करना चाहिए। बुरे संस्कारों को नष्ट करना होगा, तभी ईश्वर का नाम वहाँ चमक सकता है और तभी सुख और आनंद की ज्योति जग सकती है।
Posted Comments |
" जीवन में उतारने वाली जानकारी देने के लिए धन्यवाद । कई लोग तो इस संबंध में कुछ जानते ही नहीं है । ऐसे लोगों के लिए यह अत्यन्त शिक्षा प्रद जानकारी है ।" |
Posted By: संतोष ठाकुर |
"om namh shivay..." |
Posted By: krishna |
"guruji mein shri balaji ki pooja karta hun krishna muje pyare lagte lekin fir mein kahi se ya mandir mein jata hun to lagta hai har bhagwan ko importance do aur ap muje mandir aur gar ki poja bidi bataye aur nakartmak vichar god ke parti na aaye" |
Posted By: vikaskrishnadas |
"वास्तु टिप्स बताएँ ? " |
Posted By: VAKEEL TAMRE |
""jai maa laxmiji"" |
Posted By: Tribhuwan Agrasen |
"यह बात बिल्कुल सत्य है कि जब तक हम अपने मन को निर्मल एवँ पबित्र नही करते तब तक कोई भी उपदेश ब्यर्थ है" |
Posted By: ओम प्रकाश तिवारी |
Vegetarian Recipes | |
» | Methi Leaves Sambhar |
» | Mango Salsa |
» | Nachni Dosa |
» | Vegetable Korma |
» | Rasogolla |
» | Machcher Jhol |
» | STUFFED TOMATO RECIPE |
» | Paper Dosa |
More |
Upcoming Events | |
» | Kalashtami Dates 2021, 5 March 2021, Friday |
» | Vijaya Ekadashi, 9 March 2021, Tuesday |
» | Kumbh Mela 2021 Shai Snaan Dates, 11 March 2021, Thursday |
» | Maha Shivaratri, 11 March 2021, Thursday |
» | Shani Amavasya, 13 March 2021, Saturday |
» | Meena Sankranti, 14 March 2021, Sunday |
More |
![]() |
Facing and Sitting directions |
![]() |
Feng Shui Dragon |
![]() |
Where to keep laughing Buddha at home(घर में कहा रखे लाफिंग बुद्धा) |
View all |
![]() |
शुक्रवार के ये उपाय कर बन सकते है अमीर |
![]() |
दुर्भाग्य दूर करने हेतु उपाय |
![]() |
लालकिताब के मूल सिद्धान्त |
![]() |
कैसे बनायें वैदिक राखी |
![]() |
लाल किताब से बनायें मंगल को शुभ~Lal Kitab Remedies for Mars |
View all Remedies... |
![]() Ganesha Prashnawali |
![]() Ma Durga Prashnawali |
![]() Ram Prashnawali |
![]() Bhairav Prashnawali |
![]() Hanuman Prashnawali |
![]() SaiBaba Prashnawali |
|
|
Dream Analysis | |