परमात्मा से मिलने की आकांक्षा जिस दिन जग जावे, बस उसी दिन शुरू हो जाओं, कभी तारीख मत बदलो, समय का क्या भरोसा है? आज हम बूढ़े हो जाते है पर भजन करने का विचार नहीं आता, कई लोग विचार करते रहते है कि कल भगवान् का भजन करेंगे, कल भजन करेंगे, कल करेंगे कल-कल करते काल आ जाता है, भजन न होकर पतन हो जाता है, कुछ पाता नहीं, समय यूँ ही निकल जाता है। इसलिए आवश्यक है कि सन्तों का संग एवं सत्संग किया जाय। संत-महापुरुष की वाणियों, उपदेशों को सुनना-मनन करना ही वाह्य सत्संग है जो हमें आन्तरिक सत्संग की ओर प्रेरित करता है, ले जाता है।
एक पल का भी सत्संग किसी को मिल जाये, तो उस सत्संग की बराबरी कोई कर नहीं सकता, न स्वर्ग कर सकता है, न ही तीर्थ कर सकते हैं, ये बात नितांत सत्य हैं। क्या दुर्योधन ने जीवन में सौ-दो सौ बार भगवान् श्रीकृष्ण का दर्शन नहीं किया था? क्या शिशुपाल ने दस-पाँच बार भी श्रीकृष्ण का दर्शन नहीं किया था? पर वे फिर भी अपने विकारों को तो नहीं जीत सके, आसुरी वृत्तियों पर विजय तो प्राप्त नहीं कर सके।
बिना सत्संग के जीव को विवेक नहीं मिलता और राम कृपा बिना सत्संग भी सुलभ नहीं होता, परमात्मा जब पूरी कृपा करते हैं तो ही सत्संग मिलता है, नहीं तो ऐसे कितने ही लोग मिलेंगे कि सामने मैदान में (संत द्वारा) भगवत-कथा हो रही है, और वे उसके पीछे गली में ताश खेल रहे है, उनको भगवान् से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ लोग भगवत-कथा में रूचि तो रखते है लेकिन सांसारिक आसक्तिवश टीवी में ही मस्त रहते है, सत्य की यात्रा पर निकलते ही नहीं, जीवन उसी आसक्ति में ही बीत जाता है।
सत्संग का चस्का जिसको लग जाता है, सत्संग से जिसको अनुराग हो जाय, उसको सत्संग के आगे कुछ भी अच्छा नहीं लगता, और सत्संगी के ऊपर परमात्मा की कृपा सदैव बरसती रहती है।
Posted Comments |
" जीवन में उतारने वाली जानकारी देने के लिए धन्यवाद । कई लोग तो इस संबंध में कुछ जानते ही नहीं है । ऐसे लोगों के लिए यह अत्यन्त शिक्षा प्रद जानकारी है ।" |
Posted By: संतोष ठाकुर |
"om namh shivay..." |
Posted By: krishna |
"guruji mein shri balaji ki pooja karta hun krishna muje pyare lagte lekin fir mein kahi se ya mandir mein jata hun to lagta hai har bhagwan ko importance do aur ap muje mandir aur gar ki poja bidi bataye aur nakartmak vichar god ke parti na aaye" |
Posted By: vikaskrishnadas |
"वास्तु टिप्स बताएँ ? " |
Posted By: VAKEEL TAMRE |
""jai maa laxmiji"" |
Posted By: Tribhuwan Agrasen |
"यह बात बिल्कुल सत्य है कि जब तक हम अपने मन को निर्मल एवँ पबित्र नही करते तब तक कोई भी उपदेश ब्यर्थ है" |
Posted By: ओम प्रकाश तिवारी |
Vegetarian Recipes | |
» | Khoya Paneer |
» | Mysore Bonda |
» | Zucchini Poriyal |
» | Rasogolla |
» | Nachni Dosa |
» | LAUKI KE KOFTE RECIPE |
» | Poda Pitha |
» | Drumstick Curry |
More |
Upcoming Events | |
» | Baisakhi, 14 April 2021, Wednesday |
» | Mesha Sankranti, 14 April 2021, Wednesday |
» | Gauri Tritiya, 15 April 2021, Thursday |
» | Yamuna Chhath, 18 April 2021, Sunday |
» | Ram Navami, 21 April 2021, Wednesday |
» | Kamada Ekadashi Vrat, 23 April 2021, Friday |
More |
![]() |
Feng Shui tips for your business and office |
![]() |
How Feng Shui Works |
![]() |
Feng Shui items for health |
View all |
![]() |
Significance of Astrology Houses |
![]() |
Lal Kitab Remedies for Planets |
![]() |
संतान दोष |
![]() |
किस रंग की बांसुरी को कहां रखें |
![]() |
Remedies for Stable Job |
View all Remedies... |
![]() Ganesha Prashnawali |
![]() Ma Durga Prashnawali |
![]() Ram Prashnawali |
![]() Bhairav Prashnawali |
![]() Hanuman Prashnawali |
![]() SaiBaba Prashnawali |
|
|
Dream Analysis | |