नाम से ही अभिव्यक्त होता है कि मां दुर्गा की यह सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती है अर्थात जिनके शरीर का रंग घने अंधकार की तरह एकदम काला है। नाम से ही प्रतीत होता है कि इनका रूप भयानक है। सिर के बाल बिखरे हुए हैं और गले में बिजली की तरह चमकने वाली माला है। अंधकारमय स्थितियों का विनाश करने वाली शक्ति हैं माँ कालरात्रि।
एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्टी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी॥
काल से भी रक्षा करने वाली यह दिव्य शक्ति है। इस देवी के तीन नेत्र हैं। ये तीनों ही नेत्र ब्रह्मांड के समान गोल हैं। इनकी सांसों से अग्नि निकलती रहती है। ये गर्दभ की सवारी करती हैं।
ऊपर उठे हुए दाहिने हाथ की वर मुद्रा भक्तों को वर देती है। दाहिनी ही तरफ का नीचे वाला हाथ अभय मुद्रा में है। जो दर्शाता है कि भक्तों हमेशा निडर, निर्भय रहो। बाईं तरफ के ऊपर वाले हाथ में लोहे का कांटा तथा नीचे वाले हाथ में खड्ग है।
इनका रूप भले ही भयंकर हो लेकिन ये सदैव शुभ फल देने वाली मां हैं। इसीलिए ये शुभंकरी कहलाईं। अर्थात इनसे भक्तों को किसी भी प्रकार से भयभीत या आतंकित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। उनके साक्षात्कार से भक्त पुण्य का भागी बनता है।
ये ग्रह बाधाओं को भी दूर करती हैं और अग्नि, जल, जंतु, शत्रु और रात्रि भय दूर हो जाते हैं। इनकी कृपा से भक्त हर तरह के भय से मुक्त हो जाता है।
कालरात्रि की उपासना करने से ब्रह्मांड की सारी सिद्धियों के दरवाजे खुलने लगते हैं और तमाम असुरी शक्तियां उनके नाम के उच्चारण से ही भयभीत होकर दूर भागने लगती हैं। इसलिए दानव, दैत्य, राक्षस और भूत-प्रेत उनके स्मरण से ही भाग जाते हैं।
Posted Comments |
"om namh shivay..." |
Posted By: krishna |
"guruji mein shri balaji ki pooja karta hun krishna muje pyare lagte lekin fir mein kahi se ya mandir mein jata hun to lagta hai har bhagwan ko importance do aur ap muje mandir aur gar ki poja bidi bataye aur nakartmak vichar god ke parti na aaye" |
Posted By: vikaskrishnadas |
"वास्तु टिप्स बताएँ ? " |
Posted By: VAKEEL TAMRE |
""jai maa laxmiji"" |
Posted By: Tribhuwan Agrasen |
"यह बात बिल्कुल सत्य है कि जब तक हम अपने मन को निर्मल एवँ पबित्र नही करते तब तक कोई भी उपदेश ब्यर्थ है" |
Posted By: ओम प्रकाश तिवारी |
Vegetarian Recipes | |
» | ALOO SABZI RECIPE |
» | Machcher Jhol |
» | Chukandar Stuffed Sabudana Croquettes |
» | |
» | SHAHI PANEER RECIPE |
» | HARA CHANA MASALA RECIPE |
» | SARSON KA SAAG |
» | Zucchini Poriyal |
More |
Upcoming Events | |
» | January 2021 Festivals, 31 January 2021, Sunday |
» | Sakat Chauth, 31 January 2021, Sunday |
» | Shattila Ekadashi Vrat, 8 February 2021, Monday |
» | Mauni Amavasya, 11 February 2021, Thursday |
» | Magh Gupt Navratri 2021, 12 February 2021, Friday |
» | Vasant Panchami, 16 February 2021, Tuesday |
More |
![]() |
Feng shui bagua |
![]() |
कछुए के घर में होने से लाभ |
![]() |
Feng Shui tips for your business and office |
View all |
![]() |
Yagya and Puja |
![]() |
शनि दोष के उपाय |
![]() |
शनिदेव को प्रसन्न करने के बिलकुल सरल और उतम उपाय |
![]() |
Remedies for combination of Planets~संयुक्त ग्रहों के उपाय |
![]() |
बीमारी से छुटकारे के लिए शनि मंत्र |
View all Remedies... |
![]() Ganesha Prashnawali |
![]() Ma Durga Prashnawali |
![]() Ram Prashnawali |
![]() Bhairav Prashnawali |
![]() Hanuman Prashnawali |
![]() SaiBaba Prashnawali |
|
|
Dream Analysis | |