बुद्ध ने तो श्वास पर ही सारी की सारी अपनी साधना की व्यवस्था खड़ी की। बुद्ध ने कहा, एक ही काम पर्याप्त है कि तुम आती—जाती श्वास को देखते रहो।
क्या होगा आती —जाती श्वास को देखने से? धीरे — धीरे अगर तुम जाती श्वास को देखो कि श्वास बाहर गई, आती श्वास को देखो श्वास भीतर आई, तो बीच में तुम थोड़े समय ऐसे भी पाओगे जब श्वास थिर हो जाती है, न तो बाहर जाती न भीतर आती।
हर आती—जाती श्वास के बीच में क्षण भर को अंतराल है—जब श्वास न चलती, न हिलती, न डुलती। बाहर जाती, फिर क्षण भर को रुकती, फिर भीतर आती। भीतर आती, फिर क्षण भर को रुकती, फिर बाहर जाती। तो अंतराल तुम्हें दिखाई पड़ने लगेंगे।
उन्हीं अंतराल में तुम पाओगे कि तुम हो; श्वास का आना—जाना तो प्राण का खेल है। और अगर तुम श्वास को देखने में समर्थ हो गये तो वह जो देखने वाला है वह श्वास से पृथक हो गया। वह श्वास से अलग हो गया।
शरीर हमारी बाहर की परिधि है, मन उसके भीतर की परिधि है; प्राण उसके और भी भीतर की परिधि है। तो ऐसा भी हो सकता है, शरीर अपंग हो जाये, टूट—फूट जाये तो भी आदमी जीता है। मन खंडित हो जाये, विक्षिप्त हो जाये, जड़ हो जाये, तो भी आदमी जीता है।
लेकिन बिना श्वास के आदमी नहीं जीता। मस्तिष्क भी निकाल लो आदमी का पूरा का पूरा, तो भी आदमी जीये चला जाता है। पड़ा रहेगा, मगर जीवन रहेगा। शरीर के अंग—अंग काट डालो, बस श्वास भर चलती रहे, तो आदमी जीता रहेगा।
श्वास बंद हो जाये तो सब मौजूद हो तो भी आदमी मर गया। ये छह तरंगें हैं और इन छह के पार द्रष्टा है।
Vegetarian Recipes | |
» | Coconut Rice |
» | Mango Salsa |
» | Simple Pasta with Zucchini |
» | Khoya Paneer |
» | ALOO SABZI RECIPE |
» | Cuban Black Bean and Potato Soup |
» | Doi Machch (Sea Food) |
» | Jamaican Vegetable Patties |
More |
Upcoming Events | |
» | Mokshada Ekadashi 2019 Date, 8 December 2019, Sunday |
» | Saphala Ekadashi 2019 Date, 22 December 2019, Sunday |
» | English New Year 2020, 1 January 2020, Wednesday |
» | Pausha Putrada Ekadashi 2020 Date~पुत्रदा एकादशी 2020, 6 January 2020, Monday |
» | Paush Purnima 2020~पौष पूर्णिमा 2020, 10 January 2020, Friday |
» | Shakambari Jayanti 2020 Date~शाकंभरी जयन्ती, 10 January 2020, Friday |
More |
![]() |
Feng Shui items for children |
![]() |
Feng Shui tips for Children |
![]() |
Power Beads |
View all |
![]() |
धन प्राप्ति के उपाय |
![]() |
धन प्राप्ति के मार्ग खुलने के उपाय |
![]() |
नौकरी और प्रमोशन के लिए उपाय |
![]() |
नौ ग्रहों के दोष दूर करने के लिए मोर पंख के उपाय |
![]() |
बुध ग्रह पीड़ा निवारक टोटका |
View all Remedies... |
![]() Ganesha Prashnawali |
![]() Ma Durga Prashnawali |
![]() Ram Prashnawali |
![]() Bhairav Prashnawali |
![]() Hanuman Prashnawali |
![]() SaiBaba Prashnawali |
|
|
Dream Analysis | |