Home » Article Collection » काली है माँ दुर्गा के क्रोध का स्वरुप

काली है माँ दुर्गा के क्रोध का स्वरुप

 
माता काली, जो कालिका के नाम से भी सारे जगत में विख्यात है, को दस महाविद्याओं में से एक माना जाता है। माँ काली को एक विनाशक का स्वरुप माना जाता है जो कि बुरी शक्तियों के लिए काल है। कहा जाता है कि माँ काली तांत्रिक शैव की चार उपश्रेणियों में से एक की अधिष्ठात्री देवी हैं। 
 
तांत्रिक क्रियाओं को करने वाले साधको के द्वारा समयानुसार अलग अलग रूप में माँ काली की उपासना की जाती है। जिनमें दिव्य माँ, ब्रह्मांड की माँ, आदि शक्ति, या आदि पराशक्ति जैसे रूप प्रमुख है। शाक्त और तांत्रिक संप्रदायों द्वारा साथ ही माँ काली की परम सत्यता या ब्राह्मण के रूप में भी आराधना की जाती हैं। उनको एक दिव्य रक्षक और मोक्ष, या मुक्ति प्रदायक महाशक्ति के रूप में भी देखा जाता है। माँ काली को अक्सर शिव पर खड़े या नाचते हुए भी दिखाया जाता  है, जबकि शिव जो महाकाल और रूद्र भी कहे जाते है उनके चरणों में शांत रूप में लेते है। देवी माँ काली को भगवान शिव की शक्ति भी माना जाता है और सभी शास्त्रों में शिव का काली से गहन सम्बद्ध बताया गया है।
 
माँ काली को मुंडक्य उपनिषद में स्पष्ट रूप से देवी के रूप में दर्शाया गया है, देवी महात्मयम में भी उनको महाकाली के रूप में रणक्षेत्र की सर्वोच्च शक्ति के रूप में दिखाया जाता है। भगवान श्री हरी विष्णु के साथ देवी योग निद्रा के रूप में है उन्हें जगाने के लिए ब्रह्मा जी जाते है ताकि वो दो भयानक दैत्यों मधु और कैटभ से जगत की रक्षा कर सकें। 
 
एक अन्य कथा के अनुसार, दुष्ट असुरो चण्ड और मुण्ड ने जब देवी माँ दुर्गा पर आक्रमण किया। तब माँ दुर्गा बहुत अधिक  क्रोधित हो जाती है और उनके क्रोध की शक्ति से माता का मुख काला हो जाता है। तब माँ दुर्गा का ये रूप कुछ ऐसा है कि  इसमें उनके चेहरे का रंग काला है, आंखें झुकी हुई है, बाघ की खाल को वस्त्र रूप में उन्होंने धारण कर रखा है और राक्षसों के सिर मुंडों की माला बनाकर पहन रखा है। यह भयंकर रूप धारण करके माँ दुर्गा पहले चण्ड - मुण्ड जैसे दानवों का विनाश करती है। तथा फिर बाद में उसी लड़ाई में राक्षस रक्ताबीज जैसे दुष्ट दांव का भी संहार करती है। माँ काली रक्तबीज के रक्त की बून्द को पृथ्वी पर गिरने से पूर्व ही उसके खून को अपनी जीभ से हटा देती है इसी कारण उनकी जीभ को रक्त से लाल दिखाया जाता है। माँ दुर्गा का प्रकोप, रोष, क्रोध ही माँ काली का प्रतिनिधित्व करता है। 
Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com