संसार को छोड़ने की बात का एक ही अर्थ होता है कि तुम परमात्मा से भी ज्यादा समझदार हो रहे हो। उसने अभी तक संसार नहीं छोड़ा। उसने छोड़ दिया होता संसार तो संसार खो गया होता। वही तो डालता है श्वास प्राणों में। वही तो हरा है वृक्षों में। वही तो गीत गाता पक्षियों में। संसार उसने छोड़ा नहीं है।
और ऐसा भी मत सोचना कि संसार को बना कर परमात्मा दूर हो गया है। उसके बिना संसार जी ही न सकेगा। परमात्मा प्रतिपल संसार बना रहा है। किसी इतिहास की घड़ी में संसार बनाया और फिर हट गया-ऐसा नहीं है। इस क्षण भी सृजन जारी है। नये बीजों में अंकुर आ रहे हैं। नये बच्चे पैदा हो रहे हैं। नये तारे निर्मित हो रहे हैं। प्रतिपल सृजन चल रहा है। संसार को छोड़ोगे, परमात्मा का अपमान करोगे।
इसलिए कहता हूं: संसार को मत छोड़ना, क्योंकि संसार में परमात्मा छिपा है। और परमात्मा को खोजेंगे कहां? संसार के अतिरिक्त और कोई जगह कहां है? भागोगे कहां? जहां जाओगे वहां संसार है। बाजार में संसार है, हिमालय में संसार नहीं? मनुष्यों में संसार है, वृक्षों में संसार नहीं? अगर मनुष्यों में संसार है, तो वृक्षों में भी संसार है। सभी पर उसी एक मालिक के हस्ताक्षर हैं। जाओगे कहां? चाँद तारो पर जाओगे! जहां जाओगे, तुम, वहीं संसार होगा। संसार में ही जा सकते हो।
Posted Comments |
" जीवन में उतारने वाली जानकारी देने के लिए धन्यवाद । कई लोग तो इस संबंध में कुछ जानते ही नहीं है । ऐसे लोगों के लिए यह अत्यन्त शिक्षा प्रद जानकारी है ।" |
Posted By: संतोष ठाकुर |
"om namh shivay..." |
Posted By: krishna |
"guruji mein shri balaji ki pooja karta hun krishna muje pyare lagte lekin fir mein kahi se ya mandir mein jata hun to lagta hai har bhagwan ko importance do aur ap muje mandir aur gar ki poja bidi bataye aur nakartmak vichar god ke parti na aaye" |
Posted By: vikaskrishnadas |
"वास्तु टिप्स बताएँ ? " |
Posted By: VAKEEL TAMRE |
""jai maa laxmiji"" |
Posted By: Tribhuwan Agrasen |
"यह बात बिल्कुल सत्य है कि जब तक हम अपने मन को निर्मल एवँ पबित्र नही करते तब तक कोई भी उपदेश ब्यर्थ है" |
Posted By: ओम प्रकाश तिवारी |
Vegetarian Recipes | |
» | Khoya Paneer |
» | Motichoor Ladoo (Bundi Ladoo) |
» | Mango and Pineapple Crumble |
» | |
» | Jamaican Tempeh Patties |
» | STUFFED TOMATO RECIPE |
» | Paper Dosa |
» | Vegetable Korma |
More |
Upcoming Events | |
» | Akshaya Tritiya, 10 May 2024, Friday |
» | Parshuram Jayanti, 10 May 2024, Friday |
» | Buddha Purnima, 23 May 2024, Thursday |
» | Narada Jayanti, 24 May 2024, Friday |
» | Vat Savitri Vrat, 6 June 2024, Thursday |
» | Shani Jayanti, 6 June 2024, Thursday |
More |
Feng Shui Color Guide~Use of Colors in Feng Shui | |
Feng shui bagua | |
Feng Shui Bamboo Plant | |
View all |
Remedies for hurdles in getting married | |
कुछ उपयोगी बाते | |
पति ज्यादा क्रोध करता हो तो करें ये उपाय | |
मंगल ग्रह पीड़ा निवारक टोटका | |
परीक्षा में अच्छे नंबर लेन हेतु उपाय | |
View all Remedies... |
Ganesha Prashnawali |
Ma Durga Prashnawali |
Ram Prashnawali |
Bhairav Prashnawali |
Hanuman Prashnawali |
SaiBaba Prashnawali |
|
|
Dream Analysis | |