Subscribe for Newsletter
» २१ मई के सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव 

२१ मई के सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

 
२१ मई के सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभावInformation related to २१ मई के सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव.

मेष राशि | Aries Sign

मेष राशि के जातकों को कष्ट हो सकता है. उन्हें हानि का सामना करना पड़ सकता है.

वृष राशि | Taurus Sign

वृष राशि के जातकों को शारीरिक कष्ट हो सकते हैं. इनके धन का क्षय भी हो सकता है. इन्हें सतर्क रहना चाहिए.

मिथुन राशि | Gemini Sign

मिथुन राशि के जातकों को इस ग्रहण का फल अच्छा मिलने में सन्देह है. इन्हें धन हानि हो सकती है.

कर्क राशि | Cancer Sign

कर्क जातकों के लिए इस ग्रहण का फल शुभफलदायी होगा. इन्हें धन लाभ होने की संभावना बनती है.

सिंह राशि | Leo Sign

सिंह राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सुखदायी तथा कल्याणकारी रहने की संभावना बनती है.

कन्या राशि | Virgo Sign

कन्या राशि वाले लोगों को सवधान रहना चाहिए. फालतू की बातों में ना उलझे अन्यथा उन्हें अपमानित होना पड़ सकता है.

तुला राशि | Libra Sign

तुला राशि को विशेषरुप से सतर्क रहना चाहिए. उन्हें अधिक कष्ट उ� ाने पड़ सकते हैं.

वृश्चिक राशि | Scorpio Sign

वृश्चिक राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी से कष्ट हो सकता है. आपसी अनबन अथवा जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट होने की संभावना बनती है.

धनु राशि | Sagittarius Sign

धनु राशि के व्यक्तियों के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा. उन्हें सुख-साधनों की प्राप्ति के योग बनते हैं.

मकर राशि | Capricorn Sign

मकर राशि के जातकों के लिए ग्रहण का फल चिन्ताजनक हो सकता है. आप किसी चिन्ता से घिरे रह सकते हैं.

कुम्भ राशि | Aquarius Sign

कुम्भ राशि के जातकों के लिए ग्रहण का प्रभाव कष्टकारी रह सकता है. आपको कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है.

मीन राशि | Pisces Sign

मीन राशि के व्यक्तियों के लिए ग्रहण का फल शुभफलदायी रहने की संभावना बनती है. आपको कहीं ना कहीं से धन लाभ हो सकता है.

 

Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com