Home » Lal Kitab Remedies » अगर हो आर्थिक तंगी तो घर में इसे रखें

अगर हो आर्थिक तंगी तो घर में इसे रखें

जैसे-जैसे सुख-सुविधा बढ़ाने वाली वस्तुओं में बढ़ोतरी हो रही है, वैसे ही धन की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। व्यक्ति इन सभी सुविधाओं को हासिल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत करता है। कई लोग काफी धन कमाते हैं लेकिन बचत नहीं कर पाते। कुछ लोग बहुत मेहनत के बाद पर्याप्त धन नहीं जुटा पाते। इसकी कई वजह हो सकती है जैसे मेहनत में कमी, कुंडली में कोई ग्रह दोष या घर में वास्तु दोष।
 
यदि आपकी मेहनत और नौकरी या व्यापारिक परिस्थितियां ठीक हैं लेकिन फिर भी धन की कमी बनी रहती है तो फेंगशुई में बताया गया है उपाय अपनाएं। इस उपाय से आपकी आय में बढ़ोतरी होगी है और घर के फिजूल खर्च में कमी आएगी। यह उपाय है तीन टांग वाला मेंढक।
 
तीन टांग वाला मेंढ़क जो मुंह में सिक्का लिए हुए हो, धन और समृद्धि को आकर्षित करता है। इसे अपने घर के मेन गेट के ठीक पास अंदर आते हुए प्रदर्शित करें। यह ध्यान रखें कि इसे सम्मानित जगह पर किसी टेबल के ऊपर रखा जाना चाहिए। 
 
यह आपके मार्ग में आती हुई लक्ष्मी को प्रदर्शित करेगा। फेंगशुई में इस मेंढक को बहुत शुभ माना जाता है। यह धन संबंधी परेशानियां तो दूर करता है साथ ही घर में सकारात्मक वातावरण निर्मित करता है। जिससे घर के सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है और सभी में परस्पर प्रेम बना रहता है। ध्यान रहे घर में यदि अन्य कोई बड़ा वास्तु दोष होगा तो निराकरण होना भी आवश्यक है।
 
 
 
Comments:
 
 
 
 
UPCOMING EVENTS
  Indira Ekadashi, 6 October 2026, Tuesday
  Durga Ashtami, 19 October 2026, Monday
  Vijaya Dashami, 20 October 2026, Tuesday
  Sharad Purnima 2026, 26 October 2026, Monday
  Karwa Chauth 2026, 29 October 2026, Thursday
  Ahoi Ashtami 2026, 1 November 2026, Sunday
 
 
Free Numerology
Enter Your Name :
Enter Your Date of Birth :
Subscribe for Newsletter
Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com