Home » Lal Kitab Remedies » धन प्राप्ति और वास्तु

धन प्राप्ति और वास्तु

कई बार ऐसा देखा जाता है कि धनी व्यक्ति भी किसी नुकसान, चोरी, व्यापार में धन हानि की वजह से पैसे-पैसे को मोहताज हो जाता है। ऐसे नुकसान या हानि के कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों में घर का वास्तुदोष भी शामिल हो सकता है।

यदि घर में वास्तु अनुसार सही स्थिति नहीं है तो इसके कई अशुभ परिणाम भी झेलना पड़ सकता है। वास्तु में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जिन्हें अनदेखा करने पर धन हानि झेलना पड़ सकती है। यदि किसी व्यक्ति के घर में टूटे-फूटे बर्तन, खराब सामान रहता है वहां धन की देवी महालक्ष्मी अधिक दिन नहीं रुकती हैं। ऐसे घरों में दरिद्रता अपने पैर पसार लेती है। टूटे-फूटे बर्तन में भोजन करना, शुभ नहीं माना जाता है। इसी वजह से घर में ऐसे अनुपयोगी बर्तन नहीं रखने चाहिए। घर में यदि कोई खराब सामान है तो उसे भी तुरंत हटा देना चाहिए। साथ ही यदि घर में धूल-मिट्टी और गंदगी फैली रहती है तो वहां भी देवी लक्ष्मी कृपा नहीं करती हैं।

वास्तु के अनुसार घर में टूटा हुआ बेड या पलंग भी अशुभ माना जाता है। इस तरह की वस्तुएं धन की बरकत को रोकती हैं और दरिद्रता बढ़ाती हैं। टूटे-फूटे बर्तन, खराब सामान, धूल-मिट्टी यह सभी नेगेटिव एनर्जी को शक्ति प्रदान करते हैं और पॉजीटिव एनर्जी को खत्म करते हैं। इनके प्रभाव से घर के सदस्यों में भी नकारात्मक विचार पनपने लगते हैं जो उन्हें सफलता प्राप्त से रोकते हैं।

 
 
 
Comments:
 
 
 
 
UPCOMING EVENTS
  Jagannath Rath Yatra, 16 July 2026, Thursday
  Guru Purnima 2026, 29 July 2026, Wednesday
  Hariyali Amavasya 2026, 12 August 2026, Wednesday
  Hariyali Teej 2026, 15 August 2026, Saturday
  Naag Panchami 2026, 17 August 2026, Monday
  Devshayani Ekadashi, 23 August 2026, Sunday
 
 
Free Numerology
Enter Your Name :
Enter Your Date of Birth :
Subscribe for Newsletter
Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com