Home » Lal Kitab Remedies » भाग्यांक द्वारा सफलता पाए

भाग्यांक द्वारा सफलता पाए

बहुत से लोगो को अपनी जन्मपत्री व जन्मराशी पता नहीं होती हैं उन सभी के लिए केवल उनके भाग्यांक (जन्म तारीख की संख्याओ का जोड़ @ २१-३-१९८४=२+१+३+१+९+८+४=२८=१ )द्वारा सफलता पाने का मंत्र यहाँ पर दिया जा रहा हैं |
भाग्यांक १~ एक ही ब्रांड की वस्तुए ज्यादा से ज्यादा इस्तमाल करे तथा नित्य किसी योग्य याचक को यथा संभव कुछ द्रव्य आदि  दान किया  करे व दुसरो की ज़रुरतो पर भी ध्यान दिया करे |

भाग्यांक २~ प्रतिदिन वस्त्र परिवर्तन करके धारण किया करे तथा नित्य किन्ही दो बच्चो को दूध दान किया करे व अपनी सोच को स्थिर रखे |

भाग्यांक ३~ केवल अपना लिखा ही व्यव्हार में लाये तथा दुसरो की राय लेकर ही अपनी लग्नशीलता बनाये रखे  | 
  
भाग्यांक ४~ सोने का कोई भी एक आभूषण अवश्य पहने तथा अपनी ज़रुरतो के अनुसार  खर्चा अवश्य करे कंजूसी ना करे |

भाग्यांक ५~ पीले रंग के पुष्प अपने जीवन साथी को हर माह भेंट किया करे तथा अपंग,लाचार व्यक्ति की सहायता किया करे |

भाग्यांक ६~ कवर लगी गद्देदार कुर्सी का प्रयोग किया करे तथा दकियानूसी व पुराने विचार ना रखे |

भाग्यांक ७~ प्रतिदिन ललाट पर रोली का तिलक लगाये तथा अन्धविश्वासी ना बने |
 
भाग्यांक ८~ सफ़ेद एवं हरे  रंग का रुमाल प्रयोग करे तथा भावनात्मक लगाव एक सीमा तक ही रखे |

भाग्यांक ९~ अपनी आँखों में कोई भी एक अंजन (सुरमा आदि) प्रयोग करे तथा विद्यार्थियो की सहायता किया करे |  

 
 
 
Comments:
 
 
 
 
UPCOMING EVENTS
  Sheetla Ashtami, 2 April 2024, Tuesday
  Somvati Amavasya, 8 April 2024, Monday
  Cheti Chand, 9 April 2024, Tuesday
  Gangaur, 11 April 2024, Thursday
  Gauri Tritiya 2024, 11 April 2024, Thursday
  Baisakhi, 13 April 2024, Saturday
 
 
Free Numerology
Enter Your Name :
Enter Your Date of Birth :
Copyright © MyGuru.in. All Rights Reserved.
Site By rpgwebsolutions.com